हॉकी नर्सरी के लिए ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : कोच
रेवाड़ी। खेल स्टेडियम कंवाली में हॉकी नर्सरी का नया सत्र शुरू हो गया है। विभाग की ओर से खेल प्रशिक्षक को नर्सरी संचालन के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद हाल ही में खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए थे।
कोच विरेन्द्र सिंह ने बताया कि ट्रायल पूरे होने के बाद अब स्टेडियम में सुबह और शाम दोनों समय नियमित रूप से बच्चों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। इस दौरान कुछ नए खिलाड़ियों का चयन भी किया गया है।
चयनित खिलाड़ियों में हरीश राव, भास्कर खोला, सचिन, जयेश और उत्तम के नाम शामिल हैं जबकि पिछली नर्सरी से जुड़े खिलाड़ी भी प्रशिक्षण जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि खेल विभाग की इस योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाएगी। इसमें 25 खिलाड़ी शामिल हैं।
पंकज कोच के अनुसार, नर्सरी में चयनित खिलाड़ियों के अलावा भी लगभग 50 बच्चे नियमित रूप से स्टेडियम में अभ्यास करने पहुंच रहे हैं जिससे क्षेत्र में हॉकी खेल के प्रति युवाओं का बढ़ता उत्साह स्पष्ट दिखाई दे रहा है। खेल विभाग की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिल रहा है।