रेवाड़ी। आज 1 दिसंबर से नए कलेक्टर रेट लागू हो गए हैं। आज से जमीन खरीदना महंगा हो गया है। दरअसल, हर साल अप्रैल से कलेक्टर रेट लागू होते हैं। इस बार भी अप्रैल में रिवाइज रेट लागू होने थे, लेकिन चुनावों के कारण आचार संहिता लगने से लागू नहीं हो पाए थे। आचार संहिता हटने पर जिलों से रिवाइज कलेक्टर रेट के प्रस्ताव राजस्व विभाग को भेजे गए थे, फिर विधानसभा चुनाव आ गए और फिर रेट नहीं बढ़ सके। अब विस चुनाव के बाद सरकार ने नए प्रस्तावित रेट को मंजूरी दे दी है।
हाईवे मेजर रोड लिंक रोड के साथ लगते गांव में 10 से 15 प्रतिशत, शहर में व्यावसायिक जमीनों पर 10 से लेकर 20 प्रतिशत, निवासीय जमीनों पर 10 से लेकर 15 प्रतिशत तक की वृद्धि कलेक्टर रेट में हुई है। झज्जर रोड पर सर्कुलर रोड से रेलवे फाटक तक 10 से 20 प्रतिशत, धारूहेड़ा चुंगी से दिल्ली रोड पर स्टेडियम सड़क के दोनों ओर 10 से 20 प्रतिशत, नई सब्जी मंडी से पुरानी सब्जी मंडी तक 10 से 20 तक बढ़ोतरी के कलेक्टर बढ़े हैं। बावल रोड पर सर्कुलर रोड से महाराणा प्रताप चौक तक और सर्कुलर रोड सड़क के साथ नारनौल रोड चौक से वाया बस स्टैंड तक 10-15 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। यह सभी व्यवसायिक रेट प्रति वर्ग गज के हिसाब से हैं।
रेजिडेंशियल फ्लैट सेक्टर 4 और 10 में इतने प्रतिशत हुई बढ़ोतरी
कोनसीवास से बावल रोड पर सर्कुलर रोड से रेवाड़ी की सीमा तक करीब 15 फीसदी, सेक्टर 3, 4, 5, 10, 17, 18, 19 की रिलीज भूमि रेजिडेंशियल में 10-20 प्रतिशत, जीएसएच सोसाइटी रेजिडेंशियल फ्लैट सेक्टर 4 और 10 की निवास भूमि में 10-20 प्रतिशत, फ्लैट्स ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी लाइसेंस कॉलोनी में 10-20 प्रतिशत, बिल्डिंग फ्लोर लाइसेंस रेजिडेंशियल में 10-20 प्रतिशत, हुडा सेक्टर और अन्य कॉलोनी, पुरानी एमसी एरिया में 10-20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है।
क्या होता है कलेक्टर रेट
जमीन के कलेक्टर रेट किसी भी जिले में प्रशासन तय करता है। यह अलग-अलग शहर के अलग-अलग इलाकों में जमीन की बाजार के आधार पर तय किया जाता है। कलेक्टर रेट किसी भी जिले में जमीन की वह न्यूनतम कीमत है, जिस पर कोई रियल एस्टेट प्रॉपर्टी खरीददार को बेची जा सकती है। कलेक्टर रेट समय-समय पर बदलता रहता है, जो स्थान और बाजार के रुझान पर निर्भर करता है। अब एक दिसंबर से बढ़े हुए कलेक्टर रेट पर जमीन की रजिस्ट्रियां करने संबंधी परिपत्र जारी कर दिया गया है।
-
व्यावसायिक जमीनों का रेट (वर्ग गज)
स्थान पुराने रेट पूर्वानुमानित दर इजाफा (प्रतिशत में)
गंज बाजार 57000 10- 20 प्रतिशत
बीएमजी माल 9000 10-20 प्रतिशत
पुरानी शहर कालोनी 8000 10-20 प्रतिशत
काठ मंडी कमर्शियल 76000 10-15 प्रतिशत
केबल बाजार कमर्शियल 77500 10-15 प्रतिशत
केएम टावर्स कमर्शियल शाप 3500 10-20 प्रतिशत
नई सब्जी मंडी 70000 10-20 प्रतिशत
बाराहाजारी 79000 10-20 प्रतिशत
पंजाबी मार्केट 90000 10-20 प्रतिशत
शापिंग सेंटर सेक्टर-5 46000 10-20 प्रतिशत
भेरूचौक के आसपास 57000 10-20 प्रतिशत
हुडा सेक्टर 3 कमर्शियल 60000 10-20 प्रतिशत
हुडा सेक्टर 4 कमर्शियल 50000 10-20 प्रतिशत
पुरानी शहर कालोनी (जीएफ) 5000 10-20 प्रतिशत
निवासीय जमीनों का रेट (वर्ग गज)
स्थान, पुराने रेट, इजाफा (प्रतिशत में)
न्यू आदर्श नगर कुतुबपुर मौला 10000 10-15 प्रतिशत
कुतुबपुर अंदर आबादी 10000 10-15 प्रतिशत
सुभाष नगर14000 10-15 प्रतिशत
शक्ति नगर 18000 10-15 प्रतिशत
शांति नगर 12000 10-15 प्रतिशत
टीपी स्कीम 9 काॅलोनी 20000 10-15 प्रतिशत
मधु विहार 14000 10-15 प्रतिशत
नई आबादी 10000 10-15 प्रतिशत
गांधी नगर 15000 10-15 प्रतिशत
चोदरी वाडा 15000 10-15 प्रतिशत
गुलाबी बाग कुतुबपुर मौला 10000 10-15 प्रतिशत
जसवंत नगर कुतुबपुर मौला 10000 10-15 प्रतिशत
बंजरवाड़ा 12000 10-5 प्रतिशत
विकास नगर कुतुबपुर मौला 10000 10-20 प्रतिशत
गणपत नगर 15000 10-20 प्रतिशत
साउथ सिटी 16000 10-20 प्रतिशत
साजन काॅलोनी 12000 10-20 प्रतिशत
कंपनी बाग 15000 10-15 प्रतिशत
लक्ष्मी नगर 12000 10-20 प्रतिशत
मॉडल टाउन एक्सटेंशन 25000 10-15 प्रतिशत
सेक्टर-3 28000 10-20 प्रतिशत
नई बस्ती 12000 10-15प्रतिशत
न्यू आदर्श नगर 10000 10-15 प्रतिशत
सैयद सराय 12000 10-15 प्रतिशत
अर्जुन नगर 12000 10-15 प्रतिशत
मॉडल टाउन रेजिडेंशियल 33000 10-20 प्रतिशत
विकास नगर 10000 10-20 प्रतिशत
उत्तम नगर 12000 10-20 प्रतिशत
आनंद नगर 12000 10-20 प्रतिशत
घीसा की धानी 12000 10-15 प्रतिशत
शिव कॉलोनी 10000 10-15 प्रतिशत
सरस्वती विहार कालका रोड 12000 10-15 प्रतिशत
सती कॉलोनी 12000 10-15 प्रतिशत
सेक्टर 1 28000 10-15 प्रतिशत
सेक्टर 4 28000 10-20 प्रतिशत
महावीर नगर 14000 10-20 प्रतिशत
मेहरवाड़ा 12000 10-15 प्रतिशत
मुक्तिवाड़ा 12000 10-20 प्रतिशत
सनसिटी 20000 10-15 प्रतिशत
विकास नगर कालका रोड 12000 10-15 प्रतिशत
आजाद नगर 10000 10-15 प्रतिशत
पूर्ण नगर 12000 10-15 प्रतिशत
गौतम नगर 15000 10-15 प्रतिशत
यादव नगर कुतुबपुर मौला 10000 10-20 प्रतिशत
हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी 16000 10-20 प्रतिशत
कृष्णा नगर 20000 10-15 प्रतिशत
-
स्टेट हाईवे मेजर रोड- लिंक रोड के साथ लगते गांव में रेट
स्थान, पुराने रेट, इजाफा (प्रतिशत में)
भूडला 6300000 10-20 प्रतिशत
पीथनवास 4200000 10-20 प्रतिशत
पोहकरपुर 6300000 10-20 प्रतिशत
फदनी 2760000 10-20 प्रतिशत
बिहारीपुर 2760000 10-20 प्रतिशत
बोलनी 4800000 10-20 प्रतिशत
बिकानेर 6300000 10-20 प्रतिशत
बेरली खुर्द 2760000 10-20 प्रतिशत
भूरथल जाट 2760000 10-15 प्रतिशत
डवाना 7200000 10-20 प्रतिशत
बखापुर 6000000 10-15 प्रतिशत
बाढ जेठू 2760000 10-20 प्रतिशत
बालावास अहीर 2760000 10-20 प्रतिशत
बालावास जमापुर 2760000 10-20 प्रतिशत
फिदेड़ी 6300000 10-20 प्रतिशत
कमालपुर 6300000 10-20 प्रतिशत
नोट: ये आंकड़े कृषि योग्य भूमि के प्रति एकड़ में हैं।
वर्जन
नए कलेक्टर रेट 1 दिसंबर से लागू हो गए हैं। पिछले दिनों कलेक्टर रेट जारी करने से पहले आपत्तियां भी मांगी गई थी। फिलहाल अब नए रेट जारी हो चुके हैं।
-श्री भगवान, तहसीलदार, रेवाड़ी।