कोसली। एसडीएम कार्यालय कोसली में नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविर आयोजित किया गया। विधायक अनिल यादव का समाधान शिविर में पहुंचने पर एसडीएम विजय कुमार यादव ने स्वागत किया।
विधायक अनिल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं का निराकरण पर जिला व उपमंडल स्तरीय अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं की जाएगी। विधायक अनिल यादव ने नागरिकों से अपील की कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को हल करवाएं।