फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: समाधान शिविर में आईं 2854 शिकायतें, 2588 का हुआ समाधान

Fri, 31 Jan 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। समाधान शिविर में आईं 2854 शिकायतों में 2588 का समाधान किया जा चुका है। 156 शिकायतों पर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।
उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि अभी तक समाधान शिविर में लंबित शिकायतों में से 117 शिकायतें केवल 11 दिन के भीतर आई है, जिन पर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ मुख्यालय द्वारा सभी शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर प्रतिक्रिया भी ली गई है। इनमें से 36 शिकायतों को ही री-ओपन किया गया है। समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार का लक्ष्य है कि आमजन को सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिले और उन्हें विभागों के चक्कर न काटने पड़े। इसके लिए लघु सचिवालय सभागार, सभी उपमंडलों और नगर निकायों में समाधान शिविर निरंतर आयोजित किया जा रहे हैं। प्रदेश सरकार के निर्देशों पर हमने गांव में रात्रि ठहराव कार्यक्रम भी आरंभ कर दिया है। इसी कड़ी में गांव नाहड़ में पहला कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। यातायात और सफ़ाई व्यवस्था में भी सुधार के प्रयास निरंतर जारी है। इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों से अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें