फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पड़ सकती है भारी, बिना मास्क घर से निकल रहे लोग

विज्ञापन
शहर की बाजार में बिना मास्क के घूमतीं महिलाएं। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा हैं। पिछले में दो दिन में जिले कोरोना के पांच नए केस सामने आ चुके हैं। इसके बाद भी लोग अभी भी सतर्कता नहीं बरत रहे हैं। लोग न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क लगाकर घर से निकल रहे हैं। यह लापरवाही लोगों के लिए भारी पड़ सकती है। जिलेवासी परिस्थितियां बिगड़ने का इंतजार कर रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर जाने वाले लोग मास्क लगाने से परहेज कर रहे हैं। उधर, प्रशासन की ओर से भी कोई सख्ती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से नए साल से वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लेने वाले लोगों की सार्वजनिक स्थानों पर एंट्री बैन करने के निर्देश दिए थे। लेकिन प्रशासन केवल विभिन्न माध्यमों से कोरोना से बचाव आवश्यक नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है। जिला प्रशासन की ओर इस आदेश के लागू होने के पहले दिन शनिवार को शहर में किसी तरह की सख्ती नजर नहीं आई। प्रत्येक सार्वजनिक स्थान पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी, लेकिन कोई यह पूछने वाले नजर नहीं आया कि दोनों डोज ली है या नहीं। हालांकि मॉल में मास्क को लेकर जरूर सख्ती दिखी। यहां बगैर मास्क वालों की एंट्री बैन रही।
----------------------
मास्क लगाने से लोग कर रहे हैं परहेज
जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इसे लेकर प्रदेश सरकार काफी चितित हैं और कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए मास्क को सबसे अधिक आवश्यक मान रही है, लेकिन जिलेवासी मास्क को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं नहीं है। लोग सार्वजनिक स्थानों पर जाने से पूर्व मास्क को लगाने से परहेज कर रहे हैं और यदि किसी के चेहरे पर मास्क है, तो वह नाक से नीचे दिखाई देता है। गनीमत यह है कि जिले में अभी तक कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का एक भी नया मामला नहीं आया है और जिलेवासियों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के मास्क लगाने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा अपील की जा रही है, लेकिन अपील का असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

-----------------------
बसों में बिना मास्क सफर कर रहे लोग
जिले में पिछले दो दिन में पांच केस सामने आ चुके हैं, जबकि हरियाणा रोडवेज पर इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है। बसों में बिना मास्क लगाए सवारी बैठ रही हैं। बस अड्डे के अंदर भी बहुत कम कर्मचारी ऐसे हैं, जो मास्क लगाकर रहते हैं, जबकि प्रशासनिक स्तर पर मास्क लगाना अनिवार्य किया हुआ है। रेवाड़ी बस अड्डे पर दूसरे प्रदेशों की बसें भी आती हैं। एक दिन में यहां पर सैकड़ों बस आती हैं। दूसरे प्रदेशों में अब कोरोना और ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे हैं। इन मामलों को देखते हुए हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों को जो कदम उठाने चाहिए, वे अभी तक कहीं पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। पिछले दिनों रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए दोना डोज अनिवार्य किया था। लेकिन किसी बस में बस में सफर करने वाले यात्रियों की दोनों डोज की सर्टिफिकेट चेक करने के लिए किसी की तैनाती नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें