रेवाड़ी। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की मासिक बैठक रविवार को राधेश्याम मित्तल की अध्यक्षता में हिंदू हाई स्कूल के परिसर में हुई। इस दौरान मुख्य वक्ता बजरंग दल के प्रांत संयोजक भारत भूषण ने विहिप व बजरंग दल को और सशक्त बनाने की जरूरत बताई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला महामंत्री राजकुमार यादव, उपाध्यक्ष नरेंद्र जोशी एवं सहमंत्री प्रमेश कुमार ने तीन बार ॐ का उच्चारण किया। भारत भूषण ने देश व आत्म रक्षा के लिए जागरूकता पर जोर दिया। कहा कि संगठन को ग्रामीण स्तर तक सशक्त बनाने की जरूरत है। महामंत्री राजकुमार यादव ने मासिक, अर्धवार्षिक व वार्षिक बैठकों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कहा कि अब समय आ गया है कि हम संगठनात्मक रूप से मजबूती के साथ राष्ट्र रक्षा के लिए वचनबद्ध होकर काम करें। अध्यक्ष राधेश्याम मित्तल ने अतिथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि हम समस्त सनातनी एकता के सूत्र में बंध कर देश को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनोज वशिष्ठ, गोकल चंद, भागमल, श्रीभगवान, त्रिलोक शास्त्री, एडवोकेट मोहित उपस्थित रहे।