फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को अनुशासित जीवन जीने की शिक्षा देती है एनसीसी : कर्नल सुरेंद्र

विज्ञापन
कैंप में उपस्थित एनसीसी कैडे्टस। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। लिसाना स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान में सात दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 349 कैडेट्स ने भाग लिया। उन्होंने देशभक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी। इस दौरान आठ हरियाणा बटालियन एनसीसी के कमांडिंग अधिकारी कर्नल सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शिविरों का उद्देश्य अनेकता में एकता का परिचय देते हुए अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना है। एनसीसी युवाओं को देशभक्ति और अनुशासित जीवन जीने की शिक्षा देती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक बच्चों को एनसीसी से जोड़कर राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। कैडेट्स को अपना जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित करना चाहिए। समाज के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इससे पहले कार्यक्रम के प्रारंभ में सीनियर अंडर ऑफिसर नितिन राठी और शिवानी शर्मा ने अपने सात दिन तक किए गए कार्यों के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इसमें एकल गायन, एकल नृत्य, समूह गान आदि प्रमुख रहे। प्राचार्य ने सात दिन तक अनुशासन बनाए रखते हुए कैडेट्स के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। संस्थान के प्रिसिंपल सुखबीर सिंह यादव ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए इस प्रकार के आयोजन निरंतरता पर जोर दिया। इस मौके पर कैप्टन पीके मलिक ने आभार प्रकट किया। केएलपी कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता लेफ्टिनेंट संजय कुमार सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एनसीसी अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें