फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एनसीसी कैडेट्स को दिया ड्रिल, मानचित्र अध्ययन का प्रशिक्षण

Fri, 12 Jun 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते कैडेट। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। सैनिक स्कूल के कैडेटों ने 3 से 12 जून तक हरि मंदिर आश्रम में आयोजित एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। 5 हरियाणा बटालियन एनसीसी गुरुग्राम के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता और सामाजिक जागरूकता का विकास करना था।
विज्ञापन

शिविर के दौरान कैडेटों को शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, हथियारों की जानकारी, स्वास्थ्य शिक्षा, मानचित्र अध्ययन, पेट्रोलिंग, आपदा प्रबंधन, क्रॉस-कंट्री दौड़ और आधुनिक तकनीक से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं, जागरूकता कार्यक्रमों और संवादात्मक सत्रों का भी आयोजन किया गया, जिनमें कैडेटों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कई पुरस्कार भी हासिल किए।
विज्ञापन

कैम्प कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एसके कौशिक ने नेतृत्व, आत्मविश्वास, अनुशासन, निर्णय क्षमता, संचार कौशल और टीमवर्क के बारे में बताया और इन्हें अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी अमित गौरव, सीटीओ, हवलदार वसीम खान और पीटीआई नचिता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें