रेवाड़ी। राज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय योगासन चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दो दिवसीय प्रतियोगिता कैथल के आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में हुई। इसमें छात्रा नव्या व तनिष्का ने स्वर्ण पदक जीता।
सभी प्रतिभागियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। स्कूल मैनेजमेंट ने सभी विजेताओं और उनके कोच नीतू, भारत और कुनाल को बधाई दी। विद्यालय के चेयरमैन राजेंद्र सैनी और निदेशक नवीन सैनी, जितेंद्र सैनी व हेमंत सैनी एवम विद्यालय के प्राचार्य कुलदीप जांगिड़ ने विजेताओं और उनके कोच को सम्मानित किया। निदेशक जितेंद्र सैनी ने बताया कि विद्यार्थी के व्यक्तिगत एवं मानसिक विकास में खेलकूद का अपना अलग ही महत्त्व होता है।