फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फायरिंग करने के आरोप में नौ सेना का जवान गिरफ्तार

Sat, 04 Oct 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंड (रेवाड़ी)। गांंव मनेठी में एक व्यक्ति पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मनेठी निवासी अनूप को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और चार खोल बरामद किए गए। आरोपी नौ सेना का जवान बताया जा रहा है।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 3 अक्तूबर की सुबह मनेठी निवासी जितेंद्र अपनी पत्नी के साथ घर के आंगन में घूम रहे थे। इसी दौरान अनूप ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। बचाव करते हुए जितेंद्र घर के अंदर भागे और डायल 112 पर फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही थाना खोल पुलिस ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी अनूप को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्टल बरामद किया। अनूप ने फायरिंग क्यों की, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अन्य संभावित सहयोगियों की जांच की जा रही है। नौसेना में कार्यरत अनूप छुट्टी पर घर आया है। आरोप है कि उसने शराब के नशे में फायरिंग की। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें