फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निवेश के नाम पर 9.72 करोड़ रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Oct 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने स्टॉक मार्केट में निवेश के बदले मुनाफे का लालच देकर 9.72 करोड़ रुपये की ठगने के मामले में नरहेड़ा (गुरुग्राम) निवासी आरोपी अजय ओमपाल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पिथनवास गांव निवासी जयकृष्ण ने 22 सितंबर को शिकायत दर्ज करवाई थी कि 24 अगस्त को उनके व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क किया गया। आरोपियों ने व्हाट्सएप चैट के माध्यम से उन्हें स्टॉक मार्केट में पैसे निवेश करने के लिए प्रेरित किया और उसके मोबाइल में एप्लीकेशन इंस्टॉल करवाया।
इस झांसे में आकर अपने बैंक खाते से 24 अगस्त से 20 सितंबर के बीच विभिन्न खातों में कुल 9 करोड़ 46 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी की जानकारी होने पर थाना साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें