फोटो : 22रेवाड़ी। कार्यक्रम में एकत्रित हुए विद्यार्थी व अन्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। वीर भगत सिंह युवा दल के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए संस्कार निर्माण का कार्यक्रम पुरुषार्थ बड़ा या भाग्य का आयोजन निजी स्कूल में किया गया। युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि संसार में कुछ भी ऐसा नहीं है जिसे मनुष्य अपनी कर्म साधना से प्राप्त नहीं कर सकता।
कहा कि प्रकृति हमें हर पल पुरुषार्थी बनने का संदेश देती है। पशुओं का राजा सिंह भी भाग्य के भरोसे बैठकर अपने शिकार की प्रतीक्षा नहीं करता उसे भी मेहनत करके अपने लिए शिकार करना पड़ता है। इस विश्व में कर्म की ही प्रधानता है। मेहनती व्यक्ति के लिए दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है।
युवा दल के संरक्षक अरुण गुप्ता व उपप्रधान प्रवीण ठाकुर ने कहा कि हमारे सामने कई ऐसे उदाहरण है जिनमें गरीब परिवार के तमाम बच्चे जीवन में मेहनत करते हुए सर्वोच्च पद को प्राप्त किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थी काल में रेलगाड़ी में चाय बेचते थे, लेकिन आज पूरी दुनिया में नंबर वन पर है।
पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद ने भी अपनी मेहनत के फल पर जीवन में सर्वोच्च सफलता प्राप्त की। मेहनत के बल पर कुछ भी असंभव नहीं है। कार्यक्रम में प्रोफेसर देवेंद्र कुमार, शिक्षिका नीतू यादव, विनीता शर्मा, रितु यादव, चित्रा भारद्वाज, ललित कुमार व ज्योति सैनी ने सहयोग किया।