फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सतीश यादव को आप ने रेवाड़ी से उम्मीदवार बनाया

Tue, 10 Sep 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाजपा में टिकट वितरण से नाराज चल रहे रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव और उनकी पत्नी उमा यादव ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने उन्हें पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। सतीश यादव लंबे समय से रेवाड़ी के विकास और जनसेवा में समर्पित रहे हैं। वहीं, उमा यादव पूर्व पार्षद रही हैं और रेवाड़ी नगर पालिका के चेयरमैन का चुनाव लड़ चुकी हैं। दोनों का स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आम आदमी पार्टी ने सतीश यादव को रेवाड़ी विधानसभा सीट से प्रत्याशी नामित किया है। सतीश यादव ने कहा कि वे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मॉडल ऑफ़ गवर्नेंस से प्रभावित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें