फोटो : 17विद्यार्थियों को संबोधित करते नोडल अधिकारी अमित। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा में राष्ट्रीय टास्क फोर्स से संबंधित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के नोडल अधिकारी अमित ने किया।
उन्होंने छात्राओं को राष्ट्रीय टास्क फोर्स से संबंधित सभी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। अमित ने बताया कि राष्ट्रीय टास्क फोर्स शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था से संबंधित वास्तविक स्थिति और सुझावों को अधिक से अधिक लोगों से प्राप्त करना है।
सभी स्टाफ सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और नीतिगत निर्णयों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।