फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अंतरमहाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में नारनौल, महेंद्रगढ़ की टीम प्रथम

Thu, 17 Sep 2026 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अंतर-महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में एकजुट खिलाड़ी। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
धारूहेड़ा। राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में आयोजित अंतर-महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में नारनौल और महिला वर्ग में पाली महेंद्रगढ़ की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की कबड्डी स्पर्धा में वाईडीसी नारनौल की टीम ने प्रथम, केएलपी कॉलेज रेवाड़ी ने द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में संस्कार भारती डिग्री कॉलेज पाली महेंद्रगढ़ की टीम ने प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी की टीम ने द्वितीय और डीएवी कॉलेज कोसली की टीम तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह में आईजीयू मीरपुर के निदेशक खेल अशोक यादव मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या दयावती ने विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति और महाविद्यालय के समस्त स्टाफ के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र सिंह ढाका, डॉ. नरेश कुमार यादव सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। समापन समारोह में विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अंतर-महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिला।

अंतर-महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में एकजुट खिलाड़ी। स्रोत : कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें