गांव नांगल-मूंदी में बाबा ताराचंद दास की पुण्य स्मृति में दो दिवसीय मेला का आयोजन किया। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता में नांगल मूंदी ने कबड्डी और वालीबॉल में मोहदीनपुर की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
सोमवार रात को जागरण कार्यक्रम में कौसली के विधायक बिक्रम सिंह यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जागरण में कलाकार लक्की जहरीला, सुषमा चौधरी, कालू, जयवीर और दीप्ति रावत ने बाबा की महिमा का गुणगान किया।
मेला कमेटी के प्रधान शेरसिंह यादव ने बताया कि कबड्डी में मेजबान नांगलमूंदी की टीम विजेता और कथौरा सोनीपत की टीम उपविजेता बनी। वालीबॉल में मोहदीनपुर की टीम विजेता बनी, जबकि पथरेड़ी की टीम उप विजेता रही। विजेता टीम को 21 हजार और द्वितीय को 15 हजार का नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।