कोसली। आदर्श गांव नाहड़ में बाबा गंगापुरी महाराज सेवासमिति की ओर से रविवार को वार्षिक उत्सव का शुभारंभ किया गया। इसमें खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं। इस दौरान कबड्डी के दो मैचों में नाहड़ और अहरी ने जीत दर्ज कराई।
उत्सव के पहले दिन 55 किलोग्राम वर्ग की नेशनल कबड्डी स्पर्धा में 26 टीमों ने भाग लिया। इसमें मिर्जापुर, जमालपुर, पाथेड़ा, कासनी, बुडायन (जींद), सोनीपत, भिवाड़ी, छावला, टूमना, कबलाना, अहरी तथा एमडीयू रोहतक आदि टीमें शामिल रहीं। पहला मैच कोहारड़ और नाहड़ के बीच खेला गया जिसमें नाहड़ विजयी रहा। दूसरा मैच अहरी मिर्जापुर के बीच खेला गया जिसमें अहरी विजयी रही। इसके बाद कासनी पाथेड़ा के बीच मैच में पाथेड़ा विजयी रहा। जमालपुर व मानेसर के बीच मैच में जमालपुर विजयी रहा। एक अन्य मैच में नाहड़ ने छावला को हराया।
वालीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता में खबर लिखने तक 9 टीमों ने भाग लिया जिसमें जयपुर, फरीदाबाद, मुमताजपुर, लिसान ,जुड्डी, घढी, ककराला, भड़ंगी आदि शामिल रही।
गांव के सरपंच तथा कमेटी के प्रधान महेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सुधीर प्रधान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने आई हुई टीमों का परिचय लिया। उन्होंने कहा कि खेलों से जहां भाईचारा बढ़ता है वहीं खेल हमें धैर्य और अनुशासन भी सिखाता हैं। खेल हमें खेल की भावना से खेलना चाहिए। कपूर सिंह, चंद्रशेखर, कर्ण सिंह, सुभाष, राजेंद्र सिंह, राघव, सतपाल, संजय ने रेफरी की भूमिका निभाई।
बाबा गंगापुरी सेवा समिति के कोषाध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि खेल रात में भी करवाए जाएंगे। रात्रि 8 बजे गायक कलाकार दीपक चिड़िया और सुमित सातरोड बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। कल प्रातः यज्ञ हवन के बाद भंडारे में 11 बजे श्रद्धालुओं में बाबा का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सरपंच प्रदीप शेखावत,सुरेश यादव, पूर्व पंच सुशील यादव, अमित पंच, इंद्रजीत पंच, प्रदीप पंच, भोलाराम यादव, राजेंद्र सिंह मास्टर ,यज देव, परमानंद यादव मौजूद रहे।