फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पांच मार्च तक एम्स का शिलान्यास नहीं हुआ तो करेंगे आरपार की लड़ाई

Sun, 05 Feb 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंड। गांव माजरा में प्रस्तावित एम्स का सांकेतिक शिलान्यास करने के लिए रविवार को अनेक गांवों के ग्रामीण एक-एक ईंट लेकर मनेठी उपतहसील पहुंचे। यहां हुई महापंचायत में शिलान्यास कार्यक्रम को पांच मार्च तक के लिए टाल दिया गया। मनेठी एम्स संघर्ष समिति ने चेतावनी देते हुए कहा कि पांच मार्च तक एम्स का शिलान्यास नहीं किया गया तो आरपार की लड़ाई लड़ेेंगे। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव माजरा पहुंचकर वहां के सरपंच रविंद्र को ईंटे भेंट कीं। इसके बाद ईंटों को एकत्रित कर एम्स स्थल पर ले जाया गया।
महापंचायत में रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ के साथ राजस्थान के लोगों ने भी भाग लिया। पंचायत में राजेन्द्र सिंह एडवोकेट व एम्स संघर्ष समिति के प्रधान श्योताज सिंह ने कहा कि अनेक गांवों से एकत्रित हुई एक-एक ईंट एम्स संघर्ष का इतिहास लिख रही है। ये सभी ईंटें संघर्ष की निशानी है जो एम्स निर्माण में प्रयोग होंगी। कहा कि आज की पंचायत को लेकर पिछले कई दिनों से गांवों में दौरा जारी था जिसमें एम्स संघर्ष समिति को हर गांव का साथ मिला। हम सभी की एकता और संघर्ष से जल्द ही एम्स का निर्माण शुरू होगा। पंचायत में ईंटें लेकर पहुंचे अनेक गांवों के ग्रामीणों ने माजरा के सरपंच रविन्द्र सिंह हाथी को ईंटें सौंपते हुए हर सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

माजरा गांव के सरपंच रविन्द्र सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि एम्स शिलान्यास को लेकर जिस एकता व संघर्ष का परिचय आज दिया गया है, उससे सरकार जरूर जागेगी और हमें जल्द ही एम्स की सौगात मिलेगी। आज सांकेतिक शिलान्यास कर ग्रामीणों ने एकता का परिचय दिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉक्टर एच डी यादव, जयपाल, दयाराम. अशोक कुमार, राकेश, ओमप्रकाश, कर्नल राजेंद्र सिंह, विक्रम पांडे, कप्तान रामकुमार, विजय कुमार, कृष्ण, दलीप सिंह, डॉ. प्रीतिलता, जसवंत नंबरदार, संजय, पंकज, ओमप्रकाश, लक्ष्मण, कैप्टन मनफूल सिंह, देशराज, नरेंद्र, दलबीर पंच, पवन किराड़, बलवंत पंच आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें