फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: इग्नू में ऑनलाइन लर्निंग और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी, 31 तक करें आवेदन

Wed, 25 Jan 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में ऑनलाइन लर्निंग और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के लिए जनवरी सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया जारी है, जिसके लिए 31 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं।
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि इग्नू के लिए साल में दो बार फार्म भरे जाते है, जो लोग कौशल आधारित और ज्ञान आधारित शिक्षा लेना चाहते है, उनके लिए इग्नू सबसे उपयुक्त विश्वविद्यालय है। इग्नू में एडमिशन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 है। उन्होंने बताया कि इग्नू का उद्देश्य विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन करके उनके लिए समान अवसर उपलब्ध करवाना है। इग्नू दूर-दराज के क्षेत्र तथा गांव देहात के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रही है। ऐसे विद्यार्थी जिनको मेरिट के चलते कॉलेज में एडमिशन नहीं मिला हो या किसी भी कारण से वो रेगुलर कॉलेज और विश्वविद्यालय में नहीं जा सकते है तो, ऐसे विद्यार्थी आसानी इग्नू से पढ़ाई कर डिग्री हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि नौकरी पेशा वाले लोग भी आसानी से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकते हैं और इग्नू से विभिन्न तरह के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं। इग्नू के सभी पाठ्यक्रमों की सूची एवं जानकारी इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें