फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: रेवाड़ी में युवती की हत्या, तेजधार हथियार से रेता गला, नहर किनारे फेंका शव, अभी तक पहचान नहीं

Tue, 26 Nov 2024 08:00 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

हरियाणा के रेवाड़ी में युवती की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवती का शव नहर किनारे मिला है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
रेवाड़ी में युवती की हत्या। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रामगढ़-कुंभावास रोड पर मंगलवार की दोपहर एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का गला तेजधार हथियार से रेता गया है। सूचना के बाद एसपी गौरव राजपुरोहित व डीएसपी सिटी पवन कुमार भी मौके पर पहुंचे। हालांकि, युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। मौके एफएसएल की टीम भी पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतक युवती की उम्र करीब 22 से 24 साल है। लड़की ने ब्वॉय कटिंग कराई हुई है। पहने हुए कपड़ों से युवती अच्छे घर की लग रही है। हालांकि, अभी ये साफ नहीं हो पाया कि लड़की की हत्या इसी जगह की गई या फिर शव यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। साथ ही युवती की शिनाख्त को लेकर प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम में मिली थी सूचना
दोपहर बाद पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली की रामगढ़-कुंभावास रोड पर नहर के समीप एक युवती की लाश पड़ी हुई है। सूचना के तुरंत बाद सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। युवती का गला तेजधार हथियार से रेता हुआ था। एसएचओ ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। सूचना के बाद पहले डीएसपी सिटी पवन कुमार और उसके बाद एसपी गौरव राजपुरोहित पहुंचे।
विज्ञापन


हर एंगल से जांच कर रही पुलिस
डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि राहगीर से सूचना मिली थी कि एक लड़की की डेडबॉडी नहर किनारे कच्चे रास्ते पर पड़ी हुई है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस टीमें पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल शिनाख्त को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें