फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या मामले में वांछित ने घर में घुसकर लड़की के अपहरण का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर पुलिस ने घर में घुसकर हथियार के बल पर जबरदस्ती लड़की को उठाकर ले जाने की धमकी देने के मामले में हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव मांढैयाखुर्द निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि लड़की की शादी मार्च में होनी तय है। 28 फरवरी शाम को अजय निवासी मांढैयाखुर्द अपने साथियों के साथ उसके घर में घुसकर उसकी लड़की को उठाकर ले जाने की धमकी देने लगा। आरोपी युवती की शादी अपने साथ कराने का दबाव डालता रहा है। आरोपी परिवार को खत्म करने की धमकी देकर वहां से चला गया। इसके बाद अगले दिन वह दोबारा अपने साथियों के साथ जबरदस्ती उसके घर में घुस गया तथा युवती को हथियार के बल पर लड़की को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। झगड़े का शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके कब्जे से पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी थाना मॉडल टाउन में हत्या के मामले में भी वांछित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें