फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर से एमटीपी किट बरामद

विज्ञापन
कैप्शन न. 11 रेवाड़ी। पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रोकथाम के बावजूद मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा गर्भपात की दवाइयां बेचने की सूचना के बाद हरकत में आई स्वास्थ्य विभाग विभाग एवं सीआईए रेवाड़ी की टीम ने वीरवार को शहर के आजाद चौक पर एक मेडिकल स्टोर पर छापामारी कर गर्भपात करने की दवाईयां जब्त की है। मेडिकल संचालक व सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है। फर्जी ग्राहक भेजकर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग की इस कार्रवाई से शहर के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया है। छापेमारी की सूचना के बाद अनेक मेडिकल स्टोर संचालक दुकानों को ताला लगाकर भाग गए।
विज्ञापन

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग व रेवाड़ी सीआईए की टीम ने मिल कर वीरवार दोपहर को शहर के आजाद चौक स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक को एमटीपी किट बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। टीम ने मेडिकल स्टोर पर किट पहुंचाने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने एमटीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग व सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली थी कि आजाद चौक पर नमन मेडिकल स्टोर पर एमटीपी किट बेची जाती है। सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम व रेवाड़ी सीआईए इंचार्ज विद्या सागर ने मिल कर वीरवार दोपहर नमन मेडिकल स्टोर की घेराबंदी की। इस दौरान टीम ने एक फर्जी ग्राहक तैयार कर मेडिकल स्टोर पर भेजा गया। फर्जी ग्राहक से एक हजार रुपए लेने के बाद मेडिकल स्टोर संचालक साधुशाह नगर निवासी कर्ण ने उसे एमटीपी किट दे दी। उसके बाद टीम ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद टीम ने सप्लाई करने वाला बंजारवाड़ा निवासी संदीप उर्फ सन्नी को भी काबू कर लिया। दोनों के खिलाफ एमटीपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
ये रहे टीम में शामिल
टीम में डॉ. संजय, डॉ. सुरेन्द्र, डीसीओ अमनदीप, सीआइए रेवाड़ी इंचार्ज विद्या सागर, महिला एसआई उषा रानी व एएसआई दीन दयाल, एएसआई सतीश, सिपाही रमेश व विकास शामिल थे।
विज्ञापन

लिंगानुपात के मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस इस मामले में कोताही नहीं बरतेगी। वीरवार को सीआईए व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गर्भपात की दवाईयां व दो आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन

- नाजनीन भसीन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें