कोसली। रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने वीरवार को कोसली रेलवे स्टेशन से श्रीगंगानगर- दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकारें कल्याणकारी कार्य कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से कोई भी कार्य आसानी से पूरा किया जा सकता है। इस नई ट्रेन को चलवाने में कोसली के लोगों का विशेष योगदान है। वे कोसली के विकास के लिए प्रयत्नशील हैं। अहीर रेजिमेंट के गठन के सवाल पर कहा कि उन्होंने ही सबसे पहले संसद में यह मांग उठाई थी। अब लोग जुड़ रहे हैं। हमें कामयाबी जरूर मिलेगी। कहा, बिजली संकट का धीरे-धीरे समाधान किया जा रहा है। ट्रेनों को रोककर कोयले की गाड़ियां निकाली जा रही हैं जिससे जल्द बिजली समस्या का समाधान हो जाएगा। कहा कि जाटूसाना में हरियाणा एक्सप्रेस के ठहराव की कोशिश की जा रही है। उन्होंने नई रेल के संचालन के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हुकुमचंद यादव, निशांत यादव, सांसद के राज पारिक, एडीईएन देव किशन, स्टेशन मास्टर महेंद्र मीणा, टीआई एसएन राय, सीएमआई धर्मबीर व रिटायर्ड स्टेशन अधीक्षक जयपुर मंडल ओमप्रकाश, अमित यादव, शारदा यादव, नाहड़ सरदार सिंह बहाला, इंद्रराव, राकेश यादव, दयानन्द, मौसमी देवी, राम मेहर, बलजीत सिंह, प्रदीप कुमार बव्वा, मनोज यादव, सावंत चौहान एडवोकेट, डॉ. सुभाष चंद, विक्रम यादव, गोपीचंद शर्मा, सतपाल थानेदार, राजेश शर्मा, मुकेश शर्मा, पिंकी शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, सुनील लाकड़ा उपस्थित थे।
चौदह डिब्बों की रहेगी ट्रेन
श्रीगंगानगर -रेवाड़ी एक्सप्रेस, रेवाड़ी-दिल्ली सवारी गाड़ी और मेरठ कैंट-रेवाड़ी, रेवाड़ी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेल सेवा का एकीकरण करते हुए श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर तक एक्सप्रेस रेल शुरू की गई हैै। यह गाड़ी प्रतिदिन कोसली से 11: 30 पर रवाना होकर 3:40 पर दिल्ली पहुंचेगी। इस रेल खंड पर नियमित रेल सेवा मेरठ कैंट से 16 मई और श्रीगंगानगर से 17 मई से शुरू हो जाएगी। रेवाड़ी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में चार डिब्बे द्वितीय शयनयान, 8 द्वितीय साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 14 डिब्बे होंगे। इस गाड़ी के शुरू होने से कोसली क्षेत्र के लोगों को दिल्ली तक सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा। साथ ही झज्जर और कोसली क्षेत्र के नागरिकों को फायदा मिलेगा।
-