सेक्टर-3 स्थित एक घर से चोर एक घंटे में लाखों के आभूषण व नकदी चोरी कर लिए। एक घंटे बाद घर पहुंचने पर परिजनों को इसका पता चला। सेक्टर-3 पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संतोष देवी ने बताया कि सोमवार की दोपहर में वह अपने घर पर ताला लगाकर बेटी के साथ बाहर गई थी। एक घंटे बाद जब लौटकर आई तो घर का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा था। जांच करने पर घर से सोने के दो मंगल सूत्र, दो चेन, 3 जोड़ी झुमकी, 5 जोड़ी टॉप्स, 11 अंगूठी, 2 जोड़ी टॉप्स व चांदी का एक गिलास, दो जोड़ी बालियां, 7 हाथ घड़ी, एक एटीएम, एक ड्राइव, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पांच बैंक कॉपी, 100 चांदी के सिक्के, आठ जोड़ी पाजेब, 35 हजार नकदी, चांदी का ब्रेशलेट, सात नोजपिन, पांच चांदी की अंगूठी, पति के सभी कागजात (जिसमें पेंशन बुक, पहचान पत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड) और बेटी का पर्स, जिसमें 2 चांदी की अंगूठी, 2 चांदी के ब्रेशलेट और 5000 रुपये गायब मिले। सेक्टर-3 पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।