फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आंधी में 641 से अधिक बिजली के खंभे गिरे, रात भर पसरा अंधेरा

Sun, 25 May 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कबाड़ के गोदाम की टीन उड़कर दूर टेंपो पर गिरी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में शनिवार की रात आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। आंधी से जिले भर में 641 से अधिक बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। 30 से अधिक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते पूरी रात बिजली गुल रही जिससे लोग परेशान रहे। कोसली में टिन शेड गिरने से एक गाय की मौत हो गई।
आंधी के दौरान 315 से अधिक पेड़ टूट कर गिर गए। कहीं पेड़ की टहनियां गिरने से बिजली के तार टूट गए तो कहीं खंभे टूट कर गिर गए। बिजली गुल होने, खंभे गिरने और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से संबंधित 1200 से अधिक शिकायतें बिजली निगम के कार्यालय में पहुंचीं। सड़क पर पेड़ गिरने से कई स्थानों पर आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

आंधी की वजह से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित रही। शहरी क्षेत्र में रात 1 बजे की बिजली गुल हुई और सुबह 6 के बाद बिजली आई। ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी रात बिजली बाधित रही। अधिकतर गांवों रविवार की शाम 4 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
शहर के जिन क्षेत्रों में पेड़ टूट कर गिरे थे, वहां पर बिजली आपूर्ति दोपहर 12 बजे के बाद सुचारू हो पाई। भाड़ावास गेट क्षेत्र में बिजली दोपहर 12 बजे के बाद आई। यहां बिजली के तारों पर पेड़ टूटकर गिर गए थे। बिजली निगम के कर्मचारी फाल्ट को दूर करने में जुटे रहे।
रेवाड़ी तहसील रोड पर पेड़ टूट कर गिरने से आवागमन बाधित रहा। बावल में कबाड़ के गोदाम की टिन शेड उड़कर एक टेंपो पर जा गिरी जिससे टेंपो पलट गया। कोसली में टिन शेड गिरने से एक गाय की मौत हो गई।
गांव जलियावास में ट्रांसफर गिरने से बिजली व्यवस्था बाधित रही। कुंड खंड के गांव भालखी माजरा, धामलावास, सीहा, लुहान, जैनाबाद में बिजली व्यवस्था रात भर बाधित रही। दोपहर 1 बजे के बाद ही बिजली आपूर्ति शुरू हुई।
विज्ञापन

कोसली, नाहड़, जाटूसाना, बावल खंड में बिजली के खंभे और पेड़ गिरने से बिजली गुल रही। बावल में तीन स्थानों पर बिजली के ट्रांसफार्मर टूट कर नीचे गिर गए। इससे पूरी रात बिजली गुल रही। निगम के कर्मचारी रविवार की दोपहर तक गड़बड़ी दूर कर सके। लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें