फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हाईवे पर 12 किलोमीटर में दोनों तरफ बने 50 से अधिक अवैध कट

Wed, 06 Nov 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 15रेवाड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-48 पर बना अवैध कट। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जगह-जगह फिर अवैध कट बना दिए गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-48 पर जयसिंहपुर बॉर्डर से लेकर कसोला चौक तक 12 किलोमीटर की दूरी में दोनों तरफ 50 से अधिक अवैध कट बनाए गए हैं। इसके चलते दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
हाईवे पर ढाबा संचालकों, दुकानदारों व पेट्रोल पंप संचालकों ने अपनी सुविधानुसार अवैध कट बनाए हैं। प्रशासन अवैध कट भरने को लेकर कदम उठा रहा है। कुछ समय पहले अवैध कट को बंद किया गया था। इसके बाद फिर से सड़क के दोनों साइड लोगों ने दुकान के लिए अवैध कट बना दिए हैं। लोग ऐसा इसलिए करते हैं ताकि दुकानदारी चलती रहे। ऐसे लोगों का कहना है कि इससे उन्हें काफी नुकसान हो रहा है, लेकिन यह बात ठीक है कि अवैध कट नहीं होना चाहिए। इसका कोई हल निकलना चाहिए। आने वाले दिनों में कोहरा भी देखने को मिलेगा। इस मौसम में हादसा होने का सबसे ज्यादा डर रहता है।
विज्ञापन


धारूहेड़ा में भी बन रहे अवैध कट

धारूहेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरवरी में 50 से अधिक अवैध कट चिह्नित किए गए थे, जिन्हें हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया था। धारूहेड़ा में अवैध कट से आम जनों को छुटकारा तो मिला। मगर फिर से अवैध कट बन रहे हैं। धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र है, यहां पर बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है। अवैध कट की वजह से अक्सर हादसे देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन


वर्जन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर जितने भी अवैध कट हैं, सभी को समाप्त किया जा रहा है। जल्द ही लोगों को अवैध कट से छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।- योगेश, पीआईयू मैनेजर, एनएचएआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें