फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 40 लाख से अधिक बने भाजपा के सदस्य : जेपी दलाल

Sat, 28 Dec 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 19भाजपा कार्यालय रेवाड़ी में पहुंचने जिला अध्यक्षा डॉ. वंदना पोपली जेपी दलाल का स्वा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल का स्वागत जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 40 लाख से अधिक भाजपा के सदस्य बने हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सदस्यता अभियान को लेकर टीम को बधाई दी और अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव होने हैं, इसलिए ज्यादा से ज्यादा सक्रिय सदस्य बनाएं। दलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को अमली जामा पहना रही है। आने वाले दिनों में प्रदेश की डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों को गति देगी। बताया कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के चालीस लाख से ज्यादा सदस्य अब तक बन चुके हैं। अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी व बूथ कमेटियों का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. सतीश खोला, पूर्व जिला अध्यक्ष हुक्म चन्द यादव, वरुण श्योराण, रामपाल यादव, सुनील मूसेपुर, एडवोकेट सिंह राम महलावत, बलजीत यादव, प्रीतम चौहान, नीतू चौधरी, अजय पाटोदा, अजय कांटीवाल,सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें