फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सूर्य नमस्कार में 100 से अधिक अधिकारियों ने लिया हिस्सा

Fri, 16 Jan 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 28रेवाड़ी। जिला पुलिस लाईन में आयोजित सूर्य नमस्कार में भाग लेते पुलिसकर्मी। स्रोत: पुल
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस विभाग, आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस लाइन में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इसमें 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान लाइन अफसर एसआई विजय कुमार और योग प्रशिक्षक सतीश कुमार ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार के अभ्यास कराए और इसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी।
जिले में सूर्य नमस्कार अभियान–2026 का आयोजन स्वामी विवेकानंद जयंती से लेकर स्वामी महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती तक (12 जनवरी से 12 फरवरी) किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिला पुलिस लाइन में यह विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बताया गया कि सूर्य नमस्कार 12 आसनों का संपूर्ण व्यायाम है। इसके नियमित अभ्यास से हृदय, यकृत, आंत, पेट, छाती, गला, पैर सहित शरीर के सभी अंगों को लाभ मिलता है।
निरंतर अभ्यास से शरीर में लचीलापन और मजबूती आती है, अकड़न कम होती है और व्यक्ति स्वयं को अधिक स्वस्थ एवं ऊर्जावान महसूस करता है। पुलिस विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे पोर्टल पर जाकर अपना व्यक्तिगत और संस्थागत पंजीकरण करें और सहभागिता प्रमाण पत्र डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें