रेवाड़ी। कुमरोधा में डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर नशे के प्रति जागरूक करते हुए निरी
रेवाड़ी। जिला पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने शुक्रवार को गांव चौकी नंबर दो और कुरमोध में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। निरीक्षक रामपाल नेकहा कि पुलिस और आमजन के तालमेल से नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। नशा न केवल व्यक्ति का जीवन खराब करता है, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना आवश्यक है। पुलिस के अभियान से प्रेरित होकर कई युवाओं ने नशा छोड़ने की पहल की और स्थानीय प्रशासन की मदद से उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी नशे संबंधी सूचना को मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 पर साझा करें।