फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मॉकड्रिल...सायरन बजते ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

Thu, 08 May 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
लघु सचिवालय परिसर में मॉक ​ड्रिल के दौरान आयोजित गतिविधियों का दृश्य। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा अभ्यास के तहत बुधवार को दोपहर बाद जिले के पांच स्थानों पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें आपात स्थिति में बचाव का अभ्यास किया गया। शाम चार बजे सभी चिह्नित स्थानों पर सायरन बजते हुए लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। भवन के ऊपरी मंजिल पर फंसे लोगों को सुरक्षाकर्मियों ने बचाया।
लघु सचिवालय परिसर, बीएमजी मॉल, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड परिसर के साथ ही कोसली व बावल उपमंडल सचिवालय में निर्धारित समयावधि में मॉकड्रिल हुई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी अभिषेक मीणा के नेतृत्व में नागरिक सुरक्षा अभ्यास किया गया। इस दौरान आपदा की स्थिति में हुई जान माल की रक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई। शाम 4 बजे सायरन बजते ही अभ्यास शुरू हुआ। जिन भवनों में प्रथम व द्वितीय तल पर लोग मौजूद थे वे तुरंत प्रभाव से भू तल पर आ गए और स्वयं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए।
विज्ञापन



डीसी ने बताया कि शाम 4 बजे हवाई हमले की चेतावनी वाला सायरन बजाकर सरकारी विभागों और स्वयंसेवकों सहित सभी हितधारकों को शामिल करते हुए महत्वपूर्ण और रणनीतिक स्थानों पर मॉक ड्रिल ऑपरेशन शुरू किया गया। इस मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया कि ऐसी स्थिति आने पर आश्रय के रूप में एक सुरक्षित आंतरिक कमरे या तहखाने की पहचान करें। लोगों में जागरूकता लाने के लिए कंट्रोल रूम सचिवालय में बनाया गया था जिसमें कंट्रोल रूम नंबर 01274-225145 बारे जानकारी आमजन को दी गई थी। मॉक ड्रिल के दौरान उक्त कंट्रोल रूम में आई सूचना के आधार पर पूरा अभ्यास किया गया। जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार की शाम 7:50 से 8 बजे तक एयर स्ट्राइक के मद्देनजर आयोजित मॉक ड्रिल में ब्लैक आउट का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


आपातकालीन स्थिति में क्या करें
डीसी ने बताया कि यह मॉक ड्रिल में बताया गया कि आपातकालीन स्थिति में क्या करें और क्या न करें। क्या सावधानियां बरतें, यह भी बताया गया। राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत जिला और राज्य, दोनों स्तरों पर घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) को औपचारिक रूप से लागू कर दिया है। मॉक ड्रिल के मद्देनजर डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र मीणा ने प्राधिकरण के सभी सदस्यों सहित अन्य गणमान्य प्रतिनिधि के साथ बैठक भी की और आपदा की स्थिति से निपटने के लिए किए जाने वाले प्रबंधों की समीक्षा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें