फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: व्यापारियों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक राव

Thu, 11 Jul 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पंजाबी मार्केट के व्यापारियों की समस्या को लेकर रेवाड़ी से कांग्रेसी विधायक चिरंजीव राव ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ स्थित आवास पर मुलाकात की। विधायक ने कहा दुकानें धंसने की वजह से व्यापारियों का नुकसान हुआ है। आज तक मार्केट खुल नहीं पा रही है। उनकी रोजी रोटी के लाले पड़ गए हैं। इसलिए पीड़ित व्यापारियों को मुआवजा मिलना चाहिए।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में अन्य भी कई भवन जर्जर हो चुके हैं उनको भी चिह्नित करवाया जाए। अभी तक शहर के नालों की सफाई नहीं करवाई गई। इसको लेकर विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि बारिश का सीजन शुरू होने से पहले नालों की सफाई हो जानी चाहिए थी, लेकिन आज तक टेंडर भी नहीं दिए गए हैं। इसके अलावा ब्रास मार्केट में नगर परिषद द्वारा जबरदस्ती तरीके से पार्किंग बनाई जा रही है, जिसका विरोध ब्रास मार्केट वाले कर रहे हैं। ब्रास मार्केट हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधीन आती है तो फिर नगर परिषद उस पर पार्किंग क्यों बनवा रही है।
नगर परिषद की सरकारी पार्किंग बन जाएगी तो ब्रास मार्केट में आने वाले लोग अपना व्हीकल कहां खड़ा करेंगें। यह ब्रास मार्केट वालों के साथ बिल्कुल गलत हो रहा है।रेवाड़ी व धारूहेड़ा के बस स्टैंड, लडकों के काॅलेज, मसानी बैराज का गंदा पानी, धारूहेडा के गंदे पानी से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। उन्हाेंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें