फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधायक ने चलाया विशेष सफाई अभियान

Sun, 26 Jan 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 18बड़ा तालाब के आसपास के क्षेत्र को साफ करते विधायक विधायक लक्ष्मण सिंह यादव साथ में
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में शनिवार को बड़ा तालाब क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक ने बड़ा तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने डीईओ कार्यालय के पास बने अस्थायी डंपिग स्टेशन की चहारदीवारी बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विधायक ने हनुमान मंदिर, शनिदेव मंदिर, शिव मंदिर आदि में दर्शन पूजन किया। मंदिर के पास प्राचीन कुएं के आसपास सफाई की। विधायक ने सड़क पर झाड़ू लगाकर तथा कचरा एकत्रित किया। उन्होंने सभी को सफाई के लिए प्रेरित किया। सफाई अभियान बड़ा तालाब स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, गोकल गेट से लेकर सर्कुलर रोड तक के क्षेत्र तक चलाया गया। इस दौरान सफाई योद्धाओं को सम्मानित किया गया। राजकीय ब्वॉयज स्कूल के पिछले हिस्से में जमा हुए कचरे को भी साफ करने तथा डीईओ कार्यालय के पास बने अस्थायी डंपिग स्टेशन की चहारदीवारी बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर मौजूद लोगों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान सफाई योद्धाओं को कंबल वितरित कर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें