विधायक के समक्ष शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : प्रवक्ता
कोसली। जाटूसाना खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में विधायक अनिल यादव ने जनसमस्याएं सुनीं।
समाधान शिविर में लोगों ने जलनिकासी, अवैध कब्जा हटवाने, पक्की सड़क बनवाने, पेंशन बनवाने, बिजली-पानी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। विधायक अनिल यादव ने विभागीय अधिकारियों को इनका तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।
विधायक ने 66 शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि वह कोसली, जाटूसाना, नाहड़, डहीना में समाधान शिविर का आयोजन कर जन शिकायतों की सुनवाई करते हैं। उन्होंने कहा कि पूरा प्रयास है कि कोसली विधानसभा क्षेत्र में अपेक्षित विकास हो ताकि लोगों को सुविधाएं मिल सकें।