भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय (बीपीएसएमवी) खानपुर कलां के कृष्णनगर (लूला अहीर) में निर्माणाधीन रीजनल सेंटर के टीचिंग ब्लॉक में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को कोसली भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने औचक निरीक्षण कर ईंट से लेकर बजरी व अन्य सामग्री को दोयम दर्जे का बताते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फोन पर लताड़ते हुए जांच के आदेश दिए। इतना ही नहीं भ्रष्टचार बर्दाश्त नहीं करने की बात कहकर मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा। वहीं पीडब्ल्यूडी के जेई ने विधायक के आरोपों को नकार दिया है।
सोनीपत जिला के गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएसएमवी का कोसली के कृष्ण नगर में 25 एकड़ में रीजनल सेंटर निर्माणाधीन है। पहले चरण में चार करोड़ की लागत से टीचिंग ब्लॉक का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में तमाम सख्ती के बाद भी घटिया निर्माण सामग्री के आरोप के बाद निर्माण एजेंसी से लेकर मॉनिटरिंग कर रहे जिम्मेदारों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
जेई ने विधायक के आरोपों को नकारा, बोले किसी की ईंट नहीं खरीदों होगी इसिलए शिकायत
लोक निर्माण विभाग की एचएसआरडीसी विंग के जेई नरेंद्र कुुमार ने विधायक के आरोपों को नकराते हुए कहा कि सभी निर्माण सामग्री उच्च दर्जें की उपयोग में लाई जा रही है। जेई ने कहा कि कि ठेकेदार से पूछने पर बताया गया है कि जो ईंट दोयम दर्जे की कही जा रही है, वह झुग्गी बनाने के लिए मंगवाई गई थी। बावजूद इसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा। विभाग की ओर से देखरेख के सवाल पर जेई ने कहा कि ठेकेदार ने किसी ईंट भट्टे से माल नहीं खरीदा होगा, इसलिए शिकायत कर दी गई।
विवि की ओर से भी कराई जाएगी जांच: वीसी
भगत फूल सिंह महिला विश्विद्यालय वीसी डॉ. सुषमा यादव ने कहा कि पीडब्ल्यूडी सरकारी एजेंसी है, इसलिए उसको निर्माण कार्य का जिम्मा दिया गया था। ऐसे में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग गंभीर विषय है। विवि के स्तर पर मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कानूनी कार्रवाई करने के दिए निर्देश : विधायक
विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि निमार्ण कार्य का ठेका लेने वाले ठेकेदार व इस निमार्ण कार्य कि देखरेख करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कानूनी कारवाई कि जाएगी। भक्तफूल सिहं विश्वविद्यालय कि चासंलर से भी दूरभाष पर बात कि तथा भवन निमार्ण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने पर नाराजगी जताई गई है। उन्होंने बताया कि प्रयोग कि जा रही डस्ट व ईंट भी घटिया हैं। भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा।