फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्कूटी पर लिफ्ट देकर बदमाशों ने युवक से की लूटपाट

Sat, 01 Apr 2023 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के बस स्टैंड के सामने स्कूटी सवार दो युवकों ने गांव पाली निवासी एक युवक को लिफ्ट देकर बैठा लिया। बदमाश उसे खेतों की तरफ ले गए और नकदी और मोबाइल छीनकर भाग गए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव पाली निवासी रणबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 मार्च को वह गुरुग्राम गया था। वापस घर लौटते समय रात करीब साढ़े आठ बजे रेवाड़ी बस स्टैंड पहुंचा और गांव जाने लिए किसी वाहन का इंतजार करने लगा। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक वहां पहुंचे। रणबीर के पूछने पर युवकों ने बताया कि वे कुंड जा रहे है। रणबीर ने पाली तक जाने के लिए युवकों से स्कूटी पर लिफ्ट ले ली। गांव हरिनगर के निकट पहुंचने पर युवकों ने स्कूटी को खेतों की तरफ मोड़ दिया और सुनसान जगह पर रणबीर को स्कूटी से उतारकर नीचे गिरा दिया। जिसके बाद 4500 रुपये और मोबाइल छीन लिया। बदमाशों ने किसी को भी इस बारे में बताने और पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी और फरार हो गए। वारदात के बाद रणबीर डर गया और किसी तरह घर पहुंचा। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें