फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महिला के गले से सोने की चेन छीनने पर नाबालिग अभिरक्षा में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीआईए ने 2 जुलाई को मोहल्ला कृष्णा नगर से एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने के मामले में एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि 2 जुलाई को वह शाम के समय अपनी पुत्रवधु के साथ दुकान से सब्जियां लेने जा रही थी। घर से कुछ दूर चलने के बाद एक बाइक पर सवार दो युवकों में से पीछे बैठे युवक ने उसके गले से सोने की चेन छीनने ली और दोनों मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने थाना मॉडल टाउन में एफआईआर दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी राजस्थान के गांव रसनाली निवासी विक्रम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी हुई सोने की चेन भी बरामद कर ली थी। इस मामले में सीआईए ने एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें