फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नाबालिग लड़की ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 27 Nov 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। सेक्टर-6 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बुधवार को 17 वर्षीय शबनम ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है। करीब 19 साल पहले काम की तलाश में धारूहेड़ा आया था। शबनम के माता-पिता थाने के सामने सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं।
विज्ञापन

घटना बुधवार दोपहर करीब 1 बजे की है। घर में कोई नहीं था। शबनम की छोटी बहन माता-पिता को खाने के लिए बुलाने गई थी। जब वह लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कोई जवाब न मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर शबनम चुन्नी से लटकी मिली। लगाकर अपनी जान दे दी थी।
दो दिनों में दो नाबालिग लड़कियों द्वारा आत्महत्या की इन घटनाओं से इलाके में चिंता का माहौल बन चुका है। जांच अधिकारी एसआई यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें