फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने अधिकारी को लगाई फटकार, बोले-हर सप्ताह शिविर लगाकर ग्रामीणों को दें योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
एक परिवाद पर सुनवाई के दौरान अधिकारी को फटकार लगाते मंत्री। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। शुक्रवार को शहर के बाल भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम विभाग के सहायक निदेशक को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में प्रत्येक सप्ताह जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को सरकार की नीतियों की जानकारी दें। मंत्री संबंधित विभाग के एक परिवाद पर सुनवाई के दौरान नाखुश भी नजर आए। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न आने पाए अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में रखे गए कुल 29 परिवादों में से 20 का मौके पर ही समाधान किया गया और 9 परिवाद लंबित रहे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ने कहा कि कष्ट निवारण समिति की बैठक में जो भी परिवाद रखे जाते हैं, उनको प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। ताकि परिवादी को तुरंत न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में शहरी या ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं भी पानी भरने की समस्या दिखाई पड़ती है तो संबधित विभाग के अधिकारी तुरंत उसके निकासी की व्यवस्था करवाएं। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों की जिन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए हैं वे उनका समय पर समाधान करें, ताकि बैठक में ज्यादा परिवाद न आएं।
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक ने की बदहाल ड्रेनेज सिस्टम जांच कराने की मांग
कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव भी बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से शहर में हो रही बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पूछा कि ऐसे में शहर में कुछ समय पूर्व बनाए गए ड्रेनेज सिस्टम बदहाल क्यों है। जबकि कुछ दिन पूर्व सीएम भी शहर के ड्रेनेज सिस्टम की तारीफ कर चुके हैं।
10 दिन में पैमाइश करवाने के निर्देश दिए
बैठक में एमएल यादव घासेड़ा निवासी के परिवाद की सुनवाई करते हुए मंत्री ओमप्रकाश यादव ने तहसीलदार रेवाड़ी को 10 दिन में पैमाइश करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जगदीश यादव के परिवाद पर डीडीपीओ को निर्देश दिए कि 15 दिनों के अंदर पाइप दबाने का कार्य पूरा करें। अमित कुमार के परिवाद पर सुनवाई करते हुए उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूमाखेड़ा के परिवाद के बारे विधायक कोसली स्कूल में जाकर चेक कर मामले की जानकारी देंगे। कृष्णा के परिवाद में कहा कि तहसील कल्याण अधिकारी कोसली के खिलाफ विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए लिख दिया गया। बोडिया कमालपुर गांव में अनुसूचित जाति की कॉलोनी के परिवाद में कार्यकारी अभियंता दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम को 15 दिन में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मित्रसेन के परिवाद के संबंध में ईओ एमसी नगर परिषद को 20 दिन में परिवाद को निपटाने के निर्देश दिए। रामनिवास निवासी बाहला के परिवाद पर नायब तहसीलदार को एक महीने में रिकवरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीसी यशेंद्र सिंह ने मंत्री ओमप्रकाश यादव को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मासिक बैठक में जो भी दिशानिर्देश दिए गए हैं उन पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संबंधित विभागों द्वारा उन शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक रेवाड़ी चिरंजीव राव, जिला भाजपा अध्यक्ष मास्टर हुकमचंद, वीर कुमार यादव, राज पारिक, शशिबाला सहित भाजपा पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल, एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह व सीटीएम रोहित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें