फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने दिए आदेश ः ऑक्सीजन की कमी से मौत के मामले पीड़ित परिवारों को जांच में शामिल कर 15 दिन में रिपोर्ट दे एडीसी

विज्ञापन
मंत्री के सामने अपना परिवाद रखता व्यक्ती। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के कारण करीब एक साल बाद शुक्रवार को बाल भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने एडीसी को आदेश दिए कि विराट अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से मौत के मामले की जांच में पीड़ित परिवारों को शामिल कर रिपोर्ट 15 दिन में रिपोर्ट सौंपें।
विज्ञापन

बैठक में 28 परिवादों की सुनवाई हुई, जिसमें से 20 परिवादों का मौके पर ही निपटान कर दिया गया। कुल परिवादों में 18 परिवाद पिछली बैठक से लंबित थे तथा 10 नए परिवाद भी रखे गए थे।
करीब दो साल से लंबित है कई मामले
बैठक मेेें रखे गए 20 परिवादों में कई मामले करीब दो साल से लंबित है। हर बैठक में मंत्री की ओर से समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। मीरपुर निवासी नरबीर व साबन निवासी ज्ञानचंद के मामले ऐसे उदाहरण है। ये परिवादी लंबे समय से अधिकारियों के चक्कर काटने के साथ ही कष्ट निवारण समिति में फरियाद कर चुके हैं। हालांकि शुक्रवार की बैठक में भी इनकी समस्या का समाधान होने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

गिला गेहूं सप्लाई के मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच जारी
गिला गेहूं सप्लाई का मामला पिछले करीब एक माह से शहर में चर्चा का कारण बना हुआ है। हालांकि डीसी ने तत्काल संज्ञान लेकर एसडीएम को जांच सौंप दी थी। अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। इस संबंध में डिपो धारक देवेंद्र, राधेश्याम व नितिन की शिकायत पर एसडीएम रेवाड़ी ने बताया कि इस शिकायत पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच चल रही है तथा गेहूं सैंपलिंग की रिपोर्ट आने पर जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
इन परिवादों का किया समाधान
जिला पार्षद अमित कुमार की शिकायत को सुनते हुए शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूल में भवन व स्टॉफ सहित अन्य सुविधाओं के लिए तुरंत कार्रवाई अमल में लाएं। परिवादी चंद्रहास निवासी कालूवास की शिकायत को सुनते हुए मंत्री ने संपदा अधिकारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए कि इस बारे में शीघ्र कार्रवाई कर परिवादी को प्लॉट देने का कार्य करें।
परिवादों की सही रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें अधिकारी : ओमप्रकाश
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओपी यादव ने कहा कि कष्ट निवारण समिति की बैठक में जो भी परिवाद रखे जाते हैं उन परिवादों के समाधान की सही रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें ताकि परिवादी को तुरंत न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के कारण हम एक कठिन दौर से निकले है और इस कठिन समय के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोगों की आगे बढ़कर सेवा की है। इसी कड़ी में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बड़ी सूझबूझ व तत्परता से कार्य कर लोगों को कोरोना की महामारी से बचाने में अहम भूमिका निभाई है।

कष्ट निवारण समिति की बैठक मौजूद अधिकारी।- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें