फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह के इंतजार के बाद धारूहेड़ा नगर पालिका के 17 पार्षदों ने ली शपथ

विज्ञापन
धारूहेड़ा में शपथ ग्रहण समारोह में संबोधित करते हुए डॉ. बनवारी लाल। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा नगर पालिका के पार्षदों का 6 माह से चल रहा इंतजार शुक्रवार को समाप्त हो गया। सभी 17 पार्षदों को नगर पालिका परिसर में अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डा. बनवारीलाल व विधायक चिरंजीव राव विशेष तौर पर मौजूद रहे। रेवाड़ी नगर परिषद व धारूहेड़ा नगर पालिका के चुनाव 27 दिसंबर 2020 को संपन्न हुए थे, लेकिन चेयरमैन चुनाव जीते कंवर की मार्कशीट को फर्जी बताते हुए दूसरे नंबर पर संदीप बोहरा ने चुनाव आयोग में शिकायत दी थी। आयोग मार्कशीट को फर्जी मानते हुए चेयरमैन की सदस्यता रद्द कर चुके हैं। इसके चलते ही शपथ ग्रहण अटका हुआ था। वार्ड पार्षद सुमित्रा मुकदम, कमलेश देवी, सरोज बाला, राजकुमार, सत्यनारायण, नानक उर्फ अनिरुद्ध, प्रशांत, राजबीर यादव, राहुल जोशी, मंजू देवी, शीशपाल, धर्मबीर, कृष्ण, पूजा देवी, मनोज सैनी, मनीषा सैनी व पुष्पा देवी ने शपथ ली।
विज्ञापन

उस समय जीते चेयरमैन आननफानन भाजपा में हुए थे शामिल
नगर पालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन व 17 पार्षदों के लिए 27 दिसंबर 2020 को हुए थे तथा 30 दिसंबर को चुनाव परिणाम आया था। चुनाव जीतने के कुछ बाद ही एक भाजपा नेता ने कंवर सिंह को चंडीगढ़ ले जाकर सीएम की मौजूदगी में भाजपा का पटका भी पहनवा दिया था, लेकिन यह तिकड़म भी कंवर सिंह की कुर्सी को नहीं बचा सकी। मार्च में निर्वाचन आयोग ने एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर कंवर सिंह की मार्कशीट को अमान्य करार देते हुए उनके निर्वाचन को रद्द कर दिया था। इसके बाद भी जब शपथ ग्रहण नहीं हुआ तो पार्षदों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था, जिसके बाद शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के आदेशों पर यह शपथ ग्रहण संभव हो सका।
भेदभाव भुलाकार धारूहेड़ा के विकास कार्य में जुटे पार्षद
सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हो गया है। उम्मीद यही है कि सभी पार्षद एकजुट होकर विकास कार्य करेंगे। मनमुटाव छोटे से छोटे परिवार में हो जाते हैं लेकिन सभी पार्षदों को मनमुटाव छोड़कर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। सरकार के पास विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। उन्होंने सभी पार्षदों को कहा कि वह अपने-अपने वार्ड के विकास कार्यों की सूची बनाएं ताकि प्रस्ताव पास कराकर वह विकास कार्य करा सकें। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि सभी पार्षदों के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। उन्हें पूरा यकीन है कि पार्षद मिलकर धारूहेड़ा क्षेत्र का विकास कराएंगे। पार्षदों ने सहकारिता मंत्री व विधायक के समक्ष भिवाड़ी से आने वाले दूषित पानी व सड़कों की दुर्दशा की समस्या को उठाया।
विज्ञापन

अगली बैठक में चुना जा सकता है उपप्रधान
स्थानीय शहरी निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने पार्षदों के शपथ ग्रहण के साथ ही उपप्रधान चुनाव कराने के भी आदेश दिए हैं। पार्षदों के शपथ ग्रहण के एक माह के भीतर उप्रपधान चुनाव की बैठक बुलानी आवश्यक है। ऐसे में माना जा रहा है कि हाउस की दूसरी बैठक में उपप्रधान का चुनाव करा दिया जाएगा। धारूहेड़ा नपा में प्रधान की कुर्सी खाली है और ऐसे में उप्रपधान का चुनाव पर सबकी नजर है। हालांकि प्रधान का चुनाव भी बावल नगर पालिका के साथ कराने की तैयारी चल रही है।
कंवर सिंह पहुंचे हाईकोर्ट
चुनाव आयोग की ओर से कंवर सिंह को अयोग्य करार देने के बाद भी कंवर ने अभी तक हिम्मत नहीं हारी है। कंवर सिंह ने अभी उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया हुआ है। कंवर सिंह का कहना है कि उनकी मार्कशीट पूरी तरह से सही है तथा साजिश के तहत उनको फंसाया गया है।

धारूहेड़ा में शपथ लेते पार्षद।- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें