फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लघु सचिवालय का शौचालय इस्तेमाल लायक नहीं

Sun, 10 Nov 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। लघु सचिवालय में सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होने पर सामाजिक कार्यकर्ता अनिल आर्य ने चिंता जताई है। यहां स्थित सार्वजनिक शौचालय की सफाई नहीं होती है जिससे लोग शौचालय में नहीं जाते हैं।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों के कार्यालय में अटैच शौचालय साफ सुधरा है लेकिन सार्वजनिक शौचालय की सफाई नहीं कराई जाती है। इसके चलते कोई शौचालय में जाना नहीं चाहता है। जिला प्रशासन शहर की स्वच्छता पर जोर तो देता है लेकिन जहां सभी अधिकारी बैठते हैं और बड़ी संख्या में फरियादी अलग-अलग कार्य को लेकर पहुंचते हैं वहां के सार्वजनिक शौचालय की हालत काफी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि कार्यालय में काम करने वाले अधीनस्थ कर्मचारियों से भी बात की, क्योंकि उन्हें वे भी इस्तेमाल करते हैं। उनका कहना यही था कि हमारी कौन सुनेगा?। उनकी नाराजगी के डर से व उनके आगे कह भी नहीं पाते होंगे, लेकिन इन लोक सेवकों के ऊपर सत्ता तो लोकशक्ति की है। जल्द से जल्द समाधान हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें