फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी : ब्रास मार्केट में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
फोटो : 6 ब्रास मार्केट में की जा रही सफाई। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी मुहिम के तहत शहर के सभी वार्डों में लोगों को अपने घर का कूड़ा बाहर सड़कों या नालियों में न फेंकने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को शहर की ब्रास मार्केट में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में जिला नगर आयुक्त ब्रह्मप्रकाश, सीटीएम जितेंद्र कुमार व कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद सुशील कुमार के नेतृत्व में जय गुरुदेव संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा सफाई की गई। सफाई के दौरान वहां नालों की सफाई, कूड़े को हटाना, सड़क की सफाई सुनिश्चित की गई। अतिक्रमण भी हटाया गया।
इस सफाई अभियान में शामिल होते हुए लोगों को प्रतिदिन सफाई करने के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ-साथ सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भी सहयोग दिया गया।
विज्ञापन

जय गुरु देव सामाजिक संस्था के लगभग 100 सदस्यों ने मिलकर ब्रास मार्केट में स्वच्छता अभियान को सफल बनाया। ब्रास मार्केट में अवैध रूप से लगे अस्थाई बोर्ड, रेहड़ियों व खोखे को भी हटाया गया।

जागरूकता गतिविधियों का निरंतर हो रहा आयोजन
जिला नगर आयुक्त ब्रह्मप्रकाश के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों के नियुक्त नोडल अधिकारी निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। रेवाड़ी शहरी क्षेत्र में जन आंदोलन के साथ कार्य करते हुए रेवाड़ी का सुंदरीकरण व सुधारीकरण किया जा रहा है। जिला में जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सफाई अभियान को बढ़ावा दिया जा रहा है। यदि कोई नागरिक कूड़ा इधर उधर फेंकता दिखाई देता है उस पर पूरी निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जा रही है और उनको सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिले में शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में सुधार के लिए अतिक्रमण भी हटवाया जा रहा है। कूड़ा इधर-उधर फेंकने, पॉलिथीन का उपयोग करने व अतिक्रमण करने वालों के चालान भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें