फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बर्तन बाजार में रौनक, व्यापारियों ने शुरू की तैयारियां

विज्ञापन
फोटो :11भाड़ावास मार्ग पर स्थित बर्तन की दुकान। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। धनतेरस और दीपावली को लेकर शहर के बर्तन बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए पीतल, तांबे और स्टील के बर्तनों का स्टॉक करना शुरू कर दिया है। बाजार में थालियां, लोटे, कलश, दीये और भगवान की मूर्तियां का ऑर्डर पहले ही दे दिया गया था जो अब धीरे धीरे व्यापारियों के पास पहुंच रहा है।
विज्ञापन

व्यापारी सुनील, विकास और साहिल यादव का कहना है कि इस बार त्योहार में अच्छे कारोबार की उम्मीद है क्योंकि बाजार में उत्साह पहले से ज्यादा देखने को मिल रहा है। त्योहार को देखते हुए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नई-नई स्कीमें और छूट की भी तैयारी कर ली है।
दुकानदारों के मुताबिक पारंपरिक सामान के साथ-साथ आधुनिक डिजाइन के बर्तनों की भी मांग रहती है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई दुकानों पर विशेष स्कीमें और छूट की तैयारी भी की गई है।
विज्ञापन



पीतल और तांबे के बर्तनों की रहती है अधिक डिमांड

बर्तन व्यापारी रामकुमार, अंशुल, राजपाल ने बताया कि धनतेरस को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन धातु की वस्तुएं खरीदने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इसी परंपरा के चलते बाजार में पीतल और तांबे के बर्तनों की मांग सबसे ज्यादा रहती है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में पारंपरिक बर्तनों की मांग तो हमेशा रहती है लेकिन समय के साथ आधुनिक डिजाइन और स्टाइलिश बर्तनों की डिमांड भी बढ़ी है। युवा पीढ़ी खासतौर पर डिजाइनर स्टील और तांबे के बर्तनों को पसंद कर रही है। यही वजह है कि दुकानदार इस बार नए पैटर्न और आकर्षक डिजाइन के सामान भी बाजार में लेकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें