फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: टीपी स्कीम कॉलोनी में प्रतिष्ठापित किए धातु के गणपति

Tue, 15 Sep 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
टीपी स्कीम कॉलोनी में गणपति स्थापना से पूर्व शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। स्त्रोत: श्रद्धालु
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की प्रमुख टीपी स्कीम कॉलोनी में श्री गणेशोत्सव पर 36 बिरादरी के श्रद्धालुओं ने ढोल-बाजों के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया। कॉलोनी के पार्क के पास धातु से निर्मित गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई है। बप्पा को पगड़ी पहनाकर आकर्षक रूप दिया गया है।
विज्ञापन

श्री गणेश महोत्सव समिति के मार्गदर्शन में गौतम नगर स्थित श्री विश्वनाथ शिव मंदिर से गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को दुर्गा मंदिर समिति के सचिव एवं पंजाबी समाज के प्रमुख समाजसेवी नरेंद्र लुगानी और अग्रवाल समाज के सचिव राजीव अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रथ पर पंजाबी समाज के कृष्णलाल दुआ और समिति संरक्षक सतीश अग्रवाल ने बप्पा की सेवा की। शोभायात्रा गौतम नगर से शुरू होकर कॉलोनी की विभिन्न गलियों से होते हुए आयोजन स्थल तक पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह गणपति का स्वागत किया।
विज्ञापन

बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते और जयकारे लगाते नजर आए। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के समापन के बाद विशाल भंडारे और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें