फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कबीर जयंती पर मेधावी विद्यार्थी और खिलाड़ी सम्मानित

Sun, 21 Jun 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गांव सुलखा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे विधायक कृष्ण कुमार। स्रोत : प्रवक्ता - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बावल। गांव सुलखा में संत कबीर की जयंती पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विधायक कृष्णकुमार ने मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि संतों और महापुरुषों के जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है। उनके विचार समाज और देश को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को महापुरुषों के बताए गए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।
विधायक ने कहा कि संत कबीर का सामाजिक योगदान अतुलनीय है। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई तथा मानवता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने सदियों पहले थे। यही कारण है कि समाज आज भी उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभा सम्मान समारोह में पढ़ाई और खेलों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि खेल शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनकी सफलता से ही राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें