फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईटीआई में चौथे चरण की मेधा सूची जारी, अब पहले आओ पहले पाओ आधार पर दाखिले

विज्ञापन
फोटो : 6आईटीआई में दस्तावेजों का सत्यापन कराते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला प्रक्रिया चौथे चरण तक पहुंच चुकी है। हाल ही में जारी की गई मेधा सूची के आधार पर छात्रों के दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। जिन अभ्यर्थियों का नाम इस सूची में है, उनके दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन 9 अगस्त तक किया जाएगा। इस दौरान छात्रों को फीस जमा करवा कर दाखिला सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर संदेश और कॉल के माध्यम से सूचित किया गया है। जिले के अधिकतर आईटीआई संस्थानों में कई ट्रेडों में सीटें अभी भी खाली हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने दाखिला शेड्यूल में बदलाव करते हुए अब खाली सीटों पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दाखिले की योजना शुरू की है।
इस नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थी 10 अगस्त से 22 अगस्त तक संबंधित संस्थान में पहुंचकर सीधे दाखिला ले सकेंगे। बता दें कि जिले में कुल 23 राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं, जिनमें विभिन्न व्यवसायों की करीब 3 हजार सीटें उपलब्ध हैं। अब तक विभाग को कुल 2 हजार 997 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


राजकीय बाल आईटीआई संस्थान में आवेदन की स्थिति :
कोपा3148
एमएमवी 2224
एसएमडब्ल्यू एनसीवीटी120
एसएमडब्ल्यू एससीवीटी 00 20
टीपीईएस548
इलेक्ट्रीशियन ड्यूल1920
फिटर3840
प्लंबर 1348
हाउसकीपर 0024
मशीनिस्ट 1320
आरएसी3848
इलेक्ट्रॉनिक्स मेकैनिक1924
इलेक्ट्रीशियन3340
स्टेनो (हिंदी) एनसीवीटी724
स्टेनो (हिंदी) एससीवीटी124
टर्नर1220
वायरमैन1820
पेंटर जनरल220
टूल एंड डाई एससीवीटी124
वेल्डर ड्यूल1640
एमईवी एससीवीटी 14 24
-
महिला आईटीआई संस्थान में आवेदन की स्थिति :
ट्रेड भरी सीटेंरिक्त सीटें
हेयर एंड स्किन केयर ट्रेड848
ड्रेस मेकिंग3740
कटाई एवं सिलाई3540
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक524
कढ़ाई एवं सुई कार्य3540
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट48 25
इलेक्ट्रीशियन ट्रेड820


ये है जरूरी दस्तावेज
आईटीआई में दाखिला लेते समय विद्यार्थियों को हस्ताक्षर युक्त फोटो, आधार कार्ड, 10वीं, 12वीं की अंकतालिका, परिवार पहचान-पत्र, बैंक खाता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र आदि जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
-
वर्जन :
दाखिले को लेकर बची हुई सीटों को भरने के लिए एक बार फिर से हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से शेड्यूल में बदलाव किया है। चौथे चरण में 9 अगस्त तक दाखिले होने के बाद 10 अगस्त से 22 अगस्त तक पहले आओ पहले पाओ के अंतर्गत विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

- सुनील यादव, प्राचार्य, राजकीय बाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें