फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतें ग्रामीण : डॉ. चितरंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। बदलते मौसम में मलेरिया और डेंगू के प्रभाव से बचाव को लेकर कोसली के एसएमओ डॉ. चितरंजन ने कहा कि इसके प्रति आमजन को जागरूक रहना चाहिए। अचानक तेज बुखार का होना, तेज सिर दर्द होना, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना, आंखों के नीचे दर्द होना आदि डेंगू के लक्षण हैं। इसी प्रकार जोड़ों में दर्द व सूजन होना, कंपकंपी व ठंड के साथ बुखार व सिरदर्द होना आदि चिकनगुनिया के लक्षणों में शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि उपरोक्त में से कोई भी लक्षण प्रतीत होने पर तुरंत अपने नजदीकी चिकित्सा केंद्र में रक्त की जांच करवाएं। डॉ चितरंजन ने कहा कि नागरिक भी इस मौसम में शरीर को पूरी तरह से ढककर रखें। मच्छरों से बचाव को लेकर क्रीम का प्रयोग करें ताकि मच्छर नहीं काट पाएं। कोसली स्थित नागरिक अस्पताल में 20 लोगों को कोरोनारोधी टीके की पहली तथा दूसरी डोज लगाई गई । वहीं दूसरी ओर डॉ राजीव लहकरा ने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 96 लोगों को टीके की डोज लगाई गई। जिनमें से 38 लोगों को टीके की पहली तथा 48 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें