फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गलन बढ़ी, दिन में भी नहीं मिल रही ठंड से राहत

Sun, 15 Dec 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गलन भरी ठंड अब लोगों को सताने लगी है। सर्द हवा चलने के कारण दिन में धूप भी बेअसर साबित हो रही है।
न्यूनतम तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान रोजाना 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही गलन भरी ठंड पड़ने लगी है। दिन में धूप निकल रही है, लेकिन ठिठुरन बरकरार है। बर्फीली हवाओं के कारण दिन में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में हवा चलने से नमी भी नदारद है और सुबह के समय कोहरा भी नहीं पड़ रहा है। हवा के शांत होने पर ही सुबह के समय कोहरा छा सकता है। अभी सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले में दिन और रात के न्यूनतम तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 16 दिसंबर से हवा की दिशा में थोड़ा बदलाव होगा। अभी उत्तरी हवा चल रही है और उसके बाद से उत्तर-पश्चिम होने की संभावना है। 16 व 17 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। गेहूं की फसल में इससे फुटाव बेहतर होगा। इस समय दोनों ही फसल अच्छी है। इस समय कोई रोग भी नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें