धारूहेड़ा। बस से अपने पीहर जा रही महिला के बैग से सोना-चांदी के आभूषण सहित 4500 रुपये नकदी चोरी हो गई।
पुलिस को दी शिकायत में गांव माहेश्वरी निवासी मनीष ने बताया कि सुबह वह अपने लड़के के साथ पीहर गांव मुकुंदपुर जा रही थी। इसके लिए वह भिवाड़ी से बस में बैठी थी। जब कुछ दूर चलकर बस एक होटल के पास रुकी तो वह बेटे को कुछ दिलाने के लिए बैग से पैसे निकालने लगी। देखा कि पर्स से पैसे और सोने -चांदी के आभूषण गायब हैं। पीड़िता के मुताबिक बैग के अंदर एक सोने की चेन, एक सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की नाक की लोंग, एक जोड़ी झूमके थे, जिसकी कीमत 2.95 लाख रुपये है और नकदी 4500 रुपये थी। पीड़िता की शिकायत पर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।