फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मीनाक्षी को मिला बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवॉर्ड

Tue, 17 Feb 2026 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
डहीना। सीहा स्थित सरकारी स्कूल में मंगलवार आयोजित विदाई समारोह में मीनाक्षी को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 20 विद्यार्थियों को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द क्लास का अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दादूपंथी आश्रम सीहा के महंत स्वामी नरोत्तमदास महाराज पहुंचे। अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने की। हरियाणा सरकार के एमिनेंट पर्सन विक्रम पांडेय, युवा चेतना संगठन के प्रधान नरेश भारद्वाज, महासचिव प्रदीप यादव, यशपाल आर्य ने वक्ता के तौर पर भाग लिया। संत दीपदास महाराज विशेष मेहमान रहे।

मुख्य अतिथि विक्रम पांडेय ने विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। स्वामी दीपदास महाराज ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नाहड़िया ने छात्र जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग व विदाई गीत सुनाकर भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन


अध्यापिका लक्ष्मी यादव के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। शिक्षक शक्ति सिंह व मंजू शर्मा ने संचालन किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरबीर, पूर्व पंच हनुमान, रामनिवास, विजय, रेशमा, उगंती देवी, राजू तथा सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। वरिष्ठ प्राध्यापक हरीश कुमार ने ज्ञापन जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें